Friday, May 28, 2010

hollywood

हॉलीवुड बचा बॉलीवुड की स्टाइल में
हॉलीवुड नष्ट होने से बच गया। हॉलीवुड भेंट चढऩे वाला था कुछ भू-व्यवसायियों के हत्थे।
जागरुक लोगों ने हॉलीवुड को आखिर बचा लिया। मशहूर अंग्रेजी मैगजीन प्लेब्वॉय के मालिक ह्यू हेफऩर ने दरियादिली दिखाई और एक ऐसी दुनिया के प्रतीक को नष्ट होने से बचा लिया जिसका अनुसरण सारी दुनिया करना चाहती है और उसका हिस्सा बनना चाहती है।
हॉलीवुड अमेरिका की फिल्मी दुनिया। हॉलीवुड के बारे में कहा जाए तो सिर्फ इतना की नाम ही काफी है। ऐसे में हॉलीवुड को पहचान देने वाले हॉलीवुड प्रतीक चिन्ह को नष्ट कर देना दुनिया के लाखों लोगों के सपनों की हत्या कर देने के बराबर था। जिसका अंदेशा अमरिका के भू-व्यवसायियों को भी था। ऐसे में सामने आए कुछ ऐसे लोग जिन्हें हॉलीवुड की हस्ती कहा जाता है और एक विश्व प्रसिद्ध धरोधर एक प्रतीक चिन्ह को बचा लिया गया।
एक प्रतीक चिन्ह के लिए ऐसी चिंता बड़ी बात है और यह भी दर्शाती है कि आपका विश्वास अपनी धरोहर को सहेजने में कितना है। हॉरर, सस्पेंस,रोमांस और रोमांच जो कि हॉलीवुड सिनेमा का अनिवार्य अंग होते हैं वैसा ही लॉस एंजिल्स की माउंट ली की पहाड़ी पर स्थित हॉलीवुड के प्रतीक चिन्ह को बचाने के लिए की गई कवायद में देखने को मिला। कहानी सारी फिल्मी है कि तर्ज पर हॉलीवुड के प्रतीक चिन्ह को बचाया गया बॉलीवुड की मसाला और हैप्पी एंड वाली फिल्मों की स्टाइल में। कहते हैं ना फिल्मी दुनिया की चमक दमक और लीपे पुते चेहरों के पीछे कितनी उदासी छिपी होती है हर कोई नहीं समझ सकता। ऐसा ही कुछ हुआ हॉलीवुड की दुनिया में। सारी दुनिया में मुहिम छिड़ी रही कि कैसे बचाए हॉलीवुड को फिर बगल में छोरा और शहर में ढिढ़ोरा की कहावत को चरितार्थ करते हुए एक शख्स बाहर निकले और उन्होंने हॉलीवुड ट्रस्ट को दान दिया जिससे बच गया हॉलीवुड। एक आम भारतीय फिल्म की स्टोरी लेकिन भावनाओं से ओत-प्रोत इसी भावना के कारण बचा हॉलीवुड का प्रतीक चिन्ह। कहानी कुछ इस तरह है कि लॉस एंजिल्स की पहाडिय़ों पर 1923 में माउंट ली की पहाड़ी पर एक रियल स्टेट डेवलपर कंपनी ने इस श्रेत्र में आवासीय मकान बनाने के लिए एक विज्ञापन तैयार किया हॉलीवुड लैंड के नाम से । यह साइन बोर्ड लगाया गया और फिर अमेरिकी सिनेमा की प्रगति के साथ ही इसे हॉलीवुड कर दिया गया। दरअसल, हॉलीवुड के इस प्रतीक पर शहर का अधिकार है लेकिन इसके आस-पास की संपत्ति पर शिकागो की एक निवेश कंपनी का अधिकार है। शिकागो की इस निवेश कंपनी को प्रतीक चिन्ह के आस-पास की 138 एकड़ जमीन पर आवास बनाने थे लेकिन वह इस बात पर भी राजी थे कि अगर हॉलीवुड प्रतीक चिन्ह की देखरेख करने वाला ट्रस्ट इस कंपनी को एक करोड़ पच्चीस लाख डॉलर दे दे तो वह इस जमीन को ट्रस्ट के नाम कर देंगे। यहीं से शुरु हुआ पैसा एकत्र करने की कवायद । अमेरिका के 50 राज्य और दुनिया के करीब दस देश इस मुहिम में लग गए कि कैसे भी करके एक करोड़ पच्चीस लाख डॉलर शिकागो की कंपनी को देने हैं। 45 फीट उंचे और 350 फुट की लंबाई वाले हॉलीवुड प्रतीक चिन्ह को ढक दिया गया और उस पर लिखा गया, सेव द पीक, सेव द साइन ऑव हॉलीवुड। 1978 में इस प्रतीक चिन्ह की दुबारा मरम्मत की गई थी और इसे पूरा स्टील से बनाया गया जिसके वास्तुकार थे रिचर्ड हिर गॉफ। दुनिया में फैली इस चिंता में दुनिया के बड़े फिल्मकार,कलाकार और उद्योगपति जुट गए। इसके लिए टॉम हैंक्स और निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग जैसी हस्तियों ने भी दान दिया फिर भी नौ लॉख डॉलर कम पड़े तो मशहूर पत्रिका प्लेब्वॉय के मालिक ह्यू हे$फनर ने दान दिया और हॉलीवुड का प्रतीक चिन्ह नष्ट होने से बच गया। ह्यू हेफऩर ने 1978 में भी इस प्रतीक चिन्ह की मरम्मत के लिए दान दिया और एक बार फिर वे हॉलीवुड के लिए तारणहार बन कर आए। ह्यू हेफऩर ने कहा कि उनके लिए हॉलीवुड का प्रतीक चिन्ह एफिल टावर के समान है और उनके सारे सपने और कल्पनाएं हॉलीवुड के कारण आई। जिसका स्पष्य प्रभाव उनकी पत्रिका प्लेब्वॉय में देखने को मिलता है। : नभय:

No comments:

Post a Comment